मंगल, अप्रैल 7, 2026

Jehanabad News: मतदान की तैयारियां पूरी — 3 विधानसभा क्षेत्रों में 8 लाख से अधिक मतदाता कल करेंगे मतदान

जहानाबाद बिहार विधानसभा चुनाव के तहत जहानाबाद जिले में कल होने वाले मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले की तीनों विधानसभा सीटों — जहानाबाद, घोसी व मखदुमपुर में कुल 8 लाख 8 हजार 152 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 3 लाख 80 हजार 127 महिला एवं 4 लाख 28 हजार 12 पुरुष मतदाता शामिल हैं।

जिले में कुल 1008 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 31 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनकी किस्मत का फैसला मतदाता कल ईवीएम में बंद कर देंगे।

जहानाबाद विधानसभा

जहानाबाद सीट पर मुख्य मुकाबला राजद के राहुल शर्मा और जदयू के चंदेश्वर चंद्रवंशी के बीच माना जा रहा है। इस सीट पर कुल 3 लाख 1 हजार 241 मतदाता वोट करेंगे। इस क्षेत्र में 11 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।

घोसी विधानसभा

घोसी सीट पर जदयू के ऋतुराज शर्मा और भाकपा माले के राम बली यादव के बीच जोरदार टक्कर है। यहां 2 लाख 59 हजार 337 मतदाता वोट डालेंगे। इस विधानसभा क्षेत्र में भी 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मखदुमपुर विधानसभा

मखदुमपुर सीट पर लोजपा की रानी कुमारी और राजद प्रत्याशी सूबेदार दास की सीधी भिड़ंत मानी जा रही है। इस सीट पर 2 लाख 47 हजार 574 मतदाता मतदान करेंगे। यहां 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त बल की तैनाती की है। कल होने वाले मतदान पर जिलेभर की नजरें टिकी रहेंगी।

Jehanabad News: Voting preparations complete – over 800,000 voters in 3 assembly constituencies will cast their votes tomorrow.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News