शनि, अप्रैल 11, 2026

Jehanabad News: विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जहानाबाद में मतदाता हस्ताक्षर अभियान का आयोजन

जहानाबाद आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता के तहत लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला समाहरणालय परिसर, जहानाबाद में मतदाता हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय ने किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों और जीविका दीदियों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक का मतदान करना अनिवार्य है। उन्होंने सभी से आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं मतदान करेंगी बल्कि अपने परिवार और क्षेत्र के मतदाताओं को भी मतदान हेतु प्रेरित करेंगी। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर कर यह शपथ ली कि वे “स्वयं एवं अपने परिवार संग शत-प्रतिशत मतदान करेंगे और जहानाबाद के मतदान प्रतिशत को ऊँचाई प्रदान करेंगे।”

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति, अपर समाहर्ता (राजस्व) अनिल कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) विनय कुमार सिंह, वरीय नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग राजीव कुमार, जिला स्वीप आइकॉन अमित कुमार, सहित सभी कार्यालय प्रधान, कर्मीगण एवं जीविका दीदियाँ मौजूद थीं।

जीविका दीदियों ने कहा कि वे गाँव-गाँव जाकर विशेषकर महिलाओं और युवाओं को मतदान के लिए जागरूक करेंगी और जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।

Jehanabad News: Voter signature campaign organized in Jehanabad for the 2025 assembly elections

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News