रवि, अप्रैल 12, 2026

Jehanabad News: मोदनगंज में विद्यालयों के रसोइया सह सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जहानाबाद मोदनगंज प्रखंड के सभी विद्यालयों में कार्यरत रसोइया सह सहायकों के लिए दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र मोदनगंज में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार एवं बीआरपी राजकुमार निराला ने संयुक्त रूप से किया।

यह प्रशिक्षण निदेशक, पीएम पोषण योजना बिहार पटना के आदेश के आलोक में आयोजित किया गया। इसमें रसोइया सह सहायकों को विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन तैयार करने, स्वच्छता बनाए रखने एवं सुरक्षित खाद्य सामग्रियों के उपयोग की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान सहायकों को बच्चों के लिए पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन बनाने की तरकीबें सिखाई गईं। साथ ही, निदेशालय से प्राप्त टेली फिल्म भी दिखाई गई, जिससे वे बेहतर ढंग से सीख सकें।

प्रखंड प्रभारी (पीएम पोषण योजना) मोदनगंज राजकुमार निराला एवं काको प्रखंड प्रभारी रंजीत कुमार विद्यार्थी ने विस्तार से बताया कि भोजन बनाने से पहले बर्तनों की साफ-सफाई, किचेन की स्वच्छता और खाद्य सामग्रियों को साफ-सुथरे डिब्बों में सुरक्षित रखने पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, प्रखंड प्रभारी पीएम पोषण योजना मोदनगंज राजकुमार निराला, प्रखंड प्रभारी पीएम पोषण योजना काको रंजीत कुमार विद्यार्थी, प्रखंड लेखपाल सत्येंद्र कुमार झा, डाटा एंट्री ऑपरेटर संजीत कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Jehanabad News: Two-day training of cooks and helpers of schools concluded in Modanganj

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News