जहानाबाद 14 नवम्बर को होने वाली मतगणना को लेकर जहानाबाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) के दिशा-निर्देश पर जिले के सभी सीमावर्ती इलाकों को सील कर दिया गया है। जहानाबाद से सटे गया और पटना की ओर जाने वाले सभी बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
वाहन जांच अभियान को सख्ती से लागू किया गया है। एसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वाहन जांच में सहयोग करें और शांति व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाएं या सड़कों पर जमावड़ा न करें।
मतगणना के दिन जिले और Jehanabad Town दोनों की सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया है। जिले में धारा 144 लागू है, जिसके तहत किसी भी प्रकार का सामूहिक जमावड़ा प्रतिबंधित रहेगा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धारा 144 के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी भी शामिल है।
केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती जिले के विभिन्न चौक-चौराहों और चेक पॉइंट्स पर की गई है। किसी भी वाहन या व्यक्ति को बिना तलाशी और औचित्य के गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एसपी ने कहा कि अगर किसी भी जगह बल प्रदर्शन या समर्थकों के जुटान की कोशिश की गई, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Jehanabad News: Tight security arrangements in Jehanabad for vote counting – district borders sealed, Section 144 imposed
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












