DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: चोरों का आतंक, शिक्षक के घर से लाखों के जेवरात और कीमती सामान की चोरी

Jehanabad News: चोरों का आतंक, शिक्षक के घर से लाखों के जेवरात और कीमती सामान की चोरी
IMG_20250921_102903

जहानाबाद जिले के शहरी इलाकों में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन चोरी की वारदातें सामने आने से आम जनता में भय और असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है। इसी कड़ी में शनिवार की रात नगर थाना क्षेत्र स्थित शिक्षक कॉलोनी में एक बड़ी चोरी की घटना घटी, जिसमें चोरों ने एक शिक्षक के घर से लाखों रुपए मूल्य के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय शकूराबाद में पदस्थापित शिक्षक दिपु कुमार के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर की ग्रील तोड़कर भीतर प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि शनिवार रात लगभग साढ़े दस बजे पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था। इसी दौरान चोर घर के उस कमरे में दाखिल हो गए, जिसमें परिवार का कोई सदस्य नहीं सोता था।

Digital Women Trust

चोरों ने करीब तीन भर से अधिक सोना, तीन किलो से ज्यादा पुरानी चांदी (जो उनकी माता जी की थी) और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। अनुमान है कि कुल चोरी गए सामान की कीमत लगभग 7 लाख रुपये होगी। सुबह लगभग चार बजे जब परिवार के लोग जागे, तो उन्होंने देखा कि जिस कमरे में सामान रखा था, उसका दरवाजा खुला है और अंदर आलमारी-बक्से बिखरे पड़े हैं। तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि रात में किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखें या किसी पर संदेह हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह की वारदातों में शामिल दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Jehanabad News: Thieves’ terror, jewellery and valuables worth lakhs stolen from teacher’s house

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़