रवि, अप्रैल 12, 2026

Jehanabad News: घोसी विधानसभा का दौरा कर द प्लुरल्स पार्टी के संयुक्त सचिव राकेश कुशवाहा ने साधा सत्ताधारी दलों पर निशाना

जहानाबाद। द प्लुरल्स पार्टी के संयुक्त सचिव एवं घोसी विधानसभा के भावी प्रत्याशी राकेश कुशवाहा ने विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गोलकपुर, बारामसराय और घोसी गांव का भ्रमण कर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात की।

जनता से संवाद के दौरान यह सामने आया कि क्षेत्र में लंबे समय से विकास कार्य ठप पड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय वादे तो किए जाते हैं, लेकिन उसके बाद प्रतिनिधि पांच साल तक नजर नहीं आते। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से सत्ता में रहने के बावजूद बांध की मरम्मत तक नहीं कराई गई, जिसके कारण नदी का पानी गांवों में घुस जाता है। इस बार की बाढ़ में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

रोजगार, उद्योग और चहुंमुखी विकास की दिशा में भी अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

राकेश कुशवाहा ने कहा कि घोसी विधानसभा में विकास और रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। जरुरत है नई सोच और युवा नेतृत्व को आगे लाने की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर जनता मौका देती है तो वह इस क्षेत्र को विकास की नई राह पर ले जाएंगे।

उन्होंने बताया कि द प्लुरल्स पार्टी (दप्पा) ने चुनाव आयोग से पार्टी का चुनाव चिन्ह “सीटी” प्राप्त कर लिया है। उन्होंने कहा—

  • यह सीटी भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने की सीटी है,
  • स्कूल-कॉलेज बुलाने की सीटी है,
  • खेल के मैदान जीतने की सीटी है,
  • बिहार विकास की सीटी है,
  • और बंद पड़े कारखाने खोलने की सीटी है।

इस मौके पर प्लुरल्स पार्टी के जिला अध्यक्ष रविश दांगी, नवादा जिलाध्यक्ष निशांत सिंह, कार्यकर्ता नितीश निराला, सोनू पासवान, कंचन चौधरी, रजनीश जी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jehanabad News: The Plurals Party joint secretary Rakesh Kushwaha targeted the ruling parties after visiting Ghosi assembly

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News