DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: हाईवे पेट्रोलिंग का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, सतर्कता के साथ गश्ती का निर्देश

Jehanabad News: हाईवे पेट्रोलिंग का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, सतर्कता के साथ गश्ती का निर्देश
IMG-20260808-WA0012

जहानाबाद। 07/08 अगस्त 2026 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद किरण कुमार के निर्देश पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने माई हॉल्ट के समीप हाईवे पेट्रोलिंग वाहन का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पेट्रोलिंग वाहन, उसमें उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों तथा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ प्रभावी गश्ती करने का निर्देश दिया।

एसपी ने हाईवे पर गुजरने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना वरीय अधिकारियों को देने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित एवं प्रभावी गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही रात के समय हाईवे एवं प्रमुख मार्गों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। अपराध नियंत्रण और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए लगातार गश्ती एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

Jehanabad News: SP conducts surprise inspection of highway patrolling; issues instructions to patrol with vigilance.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़