DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: मई हॉल्ट के पास सड़क हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल, पीएमसीएच रेफर

Jehanabad News: मई हॉल्ट के पास सड़क हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल, पीएमसीएच रेफर
1005568443

जहानाबाद के मई हॉल्ट के पास एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे एक युवक ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया।
घायल युवक की पहचान देवांशु कुमार के रूप में हुई है, जो जहानाबाद कोर्ट के पास का निवासी बताया जा रहा है। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों की टीम ने बिना देर किए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां बेटे की हालत देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद वे तुरंत अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने प्रशासन से घटना की जांच कराने और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की है, ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर घटना की सच्चाई का पता लगाया जाएगा।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घायल युवक का इलाज पटना पीएमसीएच में जारी है।

Jehanabad News: Road accident near May Halt, youth seriously injured, referred to PMCH

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़