गुरु, अप्रैल 2, 2026

Jehanabad News: महर्षि विद्या पीठ में पीटीएम सह रिजल्ट प्रकाशन, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित


जहानाबाद के उत्तरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी (पीटीएम) सह वार्षिक परीक्षा परिणाम का प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय पहुंचे और अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। स्कूल परिसर में सुबह से ही उत्साह और चहल-पहल का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को छात्रों का वार्षिक परीक्षा परिणाम दिखाते हुए उनकी पढ़ाई, व्यवहार और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कई अभिभावकों ने शिक्षकों से सीधा संवाद कर बच्चों की कमजोरियों और सुधार के उपायों पर चर्चा की, वहीं मेधावी छात्रों की सराहना भी की गई।
विद्यालय के निदेशक साकेत रौशन ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच निरंतर संवाद बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केवल परीक्षा परिणाम ही नहीं, बल्कि बच्चों के नैतिक मूल्यों, अनुशासन और रचनात्मक गतिविधियों पर भी समान ध्यान देना चाहिए। प्राचार्या सोनाली शर्मा ने अभिभावकों से अपील की कि वे घर पर बच्चों की पढ़ाई पर नियमित ध्यान दें और उन्हें सकारात्मक वातावरण प्रदान करें। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष नर्सरी के शिवांश सिंह ने 99.12 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि यूकेजी के प्रणीत ने 99 प्रतिशत के साथ द्वितीय और एलकेजी की प्रिशा सात्विक ने 98.5 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी मेधावी छात्रों को एएसआई दिनेश कुमार के हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, प्रिया कुमारी, सिमरन कुमारी तथा शिक्षक हिमांशू राज और आदित्य कुमार सहित विद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और शिक्षण कार्य की सराहना की।

Jehanabad News: PTM cum result publication in Maharishi Vidya Peeth, meritorious students honored

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News