जहानाबाद प्रयत्न नारी शक्ति महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, सदर जहानाबाद की वार्षिक प्रतिनिधि आमसभा का आयोजन निजी रेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष नीतू कुमारी ने की।
आमसभा का उद्घाटन अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड), प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, सर्व सेवा समिति संस्था के अमित सर तथा समिति के बोर्ड सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी भोला प्रसाद ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान किए गए कार्यों तथा आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। साथ ही आगामी वर्षों की भावी कार्ययोजना के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
आमसभा के दौरान समिति द्वारा 14 सदस्यों को रोजगार सृजन हेतु पाँच लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त समिति के द्वारा बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर समिति के एफ.डी.ई. संतोष कुमार, रुक्मिणी, संतोष, दीपक, चंद्रकांत, गायत्री देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Jehanabad News: Prayatna Nari Shakti Mahila Vikas Swavalambhi Cooperative Society’s annual general meeting concluded, 14 members got a loan of five lakhs
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












