मंगल, अप्रैल 7, 2026

Jehanabad News: बिहार चुनाव में तेज हुई सियासी सरगर्मी। जहानाबाद पहुंचे मंत्री ललन सिंह, कार्यकर्ताओं संग की रणनीतिक बैठक

जहानाबाद: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान को लेकर राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी माहौल के बीच  जदयू के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री ललन सिंह जहानाबाद पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से सम्मानित किया और अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया।

मंत्री ललन सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की और कहा कि NDA इस बार तीनों विधानसभाओं में मजबूती के साथ मैदान में है और जनता विकास व सुशासन को आधार बनाकर NDA को एक बार फिर भारी बहुमत देगी।

उन्होंने कहा कि “2005 के पहले का बिहार सबको याद है। शाम होते ही लोग घरों में बंद हो जाते थे। जंगलराज की वजह से लोग असुरक्षित महसूस करते थे। लेकिन 2005 के बाद नीतीश कुमार की सरकार आने के बाद बिहार में स्थितियां बदलीं। आज बिहार सुरक्षित है, विकास हुआ है और लोग रात में भी निर्भय होकर आवागमन कर सकते हैं।”

ललन सिंह ने जहानाबाद जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर NDA प्रत्याशियों को जीताने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी ने जिन उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है, वह उम्मीदवार इस भरोसे पर खरे उतरेंगे और NDA को विजय दिलाएंगे।

मंत्री ने जहानाबाद के कई गांवों का भी दौरा किया। ग्रामीणों से मुलाकात कर नीतीश सरकार के कार्यों की चर्चा की और लोगों से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के काम को जनता बखूबी समझती है और इसी भरोसे पर NDA पुनः सत्ता में आने जा रहा है।

पत्रकारों से बातचीत में ललन सिंह ने कहा कि जहानाबाद हो या घोसी — NDA पूरी मजबूती में है। लोग विकास के आधार पर NDA को चुनेंगे और चुनाव में ऐतिहासिक जीत होगी।

Jehanabad News: Political activity intensifies ahead of the Bihar elections. Minister Lallan Singh arrives in Jehanabad and holds a strategic meeting with party workers.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News