DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: लापता बच्चों की बरामदगी और मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन सम्मेलन में लिया हिस्सा

Jehanabad News: लापता बच्चों की बरामदगी और मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन सम्मेलन में लिया हिस्सा
InShot_20260808_122405114

जहानाबाद। लापता बच्चों की बरामदगी, मानव तस्करी की रोकथाम तथा संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शनिवार, 8 अगस्त 2026 को पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित Eastern Zonal Conference-cum-Consultation (BSWAN 3.0 – Missing Child and Human Trafficking) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग एवं वेबकास्ट के माध्यम से पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद सहित जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक तथा विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी ऑनलाइन जुड़े। सम्मेलन के दौरान लापता बच्चों की पहचान एवं सुरक्षित बरामदगी, मानव तस्करी की रोकथाम तथा ऐसे मामलों में पुलिस की भूमिका को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने, पीड़ित बच्चों की सुरक्षा एवं पुनर्वास पर विशेष ध्यान देने तथा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का प्रभावी ढंग से पालन करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस पदाधिकारियों को लापता बच्चों से जुड़े मामलों में विभिन्न स्तरों पर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने तथा मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाने की जानकारी दी गई। जहानाबाद पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों ने ऑनलाइन माध्यम से सम्मेलन में भाग लेकर दिए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त की। सम्मेलन का उद्देश्य लापता बच्चों की शीघ्र बरामदगी और मानव तस्करी के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करना है।

Jehanabad News: Police officials participated in an online conference regarding the recovery of missing children and the prevention of human trafficking.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़