मंगल, अप्रैल 7, 2026

Jehanabad News: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला प्रशासन ने कहा— पत्रकारिता समाज सुधार की आधारशिला

जहानाबाद राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर स्थित ग्राम प्लेक्स सभागार में जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीएम, एसपी और उपस्थित पत्रकारगणों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई।

जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रेस और प्रशासन के बीच मजबूत समन्वय के कारण ही वास्तविक समस्याओं और जमीनी घटनाओं की जानकारी प्रशासन तक पहुँचती है।

पत्रकारिता एक उत्कृष्ट तथा जिम्मेदार सेवा है, जिसने हमेशा समाज सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

खबरों की गुणवत्ता और प्रामाणिकता सर्वोपरि होनी चाहिए, क्योंकि कलम की ताकत को नकारा नहीं जा सकता।
डीएम ने समाज सुधार में पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर रचनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रशासन सार्थक आलोचनाओं के लिए हमेशा तैयार”पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने सभी पत्रकारों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि—

समय के साथ प्रेस की कार्यशैली बदलती है, परंतु सत्य को सामने रखने का मूल सिद्धांत आज भी वही है।

खबरों की सत्यता, मौलिकता और प्रभाव को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

व्यक्तिगत राग-द्वेष से परे रहकर पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रशासन रचनात्मक और सार्थक आलोचनाओं के लिए हमेशा तैयार रहता है।
इस वर्ष की थीम : बढ़ती गलत सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता को सुरक्षित रखना”
इस थीम पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारों ने अपने विचार साझा किए।
चर्चा के मुख्य बिंदु रहे: सबसे पहले और सबसे तेज खबर देने की होड़ में तथ्यों की प्रमाणिकता प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
पत्रकारिता के मूल मंत्र— सत्य, निष्पक्षता और विश्वसनीयता —को कभी पीछे नहीं छोड़ा जा सकता।

सोशल मीडिया आज प्रमुख प्रसारण माध्यम बन चुका है, इसलिए यहाँ प्रसारित खबरों की जाँच-पड़ताल अनिवार्य है। पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के पत्रकारों को गिफ्ट भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी उपस्थित प्रमुख अधिकारियों में उप-विकास आयुक्त डॉ. प्रीति,अपर समाहर्ता राजस्व अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार,
अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम तेज नारायण राय,
अपर समाहर्ता विभागीय जांच विनय कुमार सिंह,
निदेशक एनईपी डॉ. सुदर्शन कुमार,
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विजेता सहित जहानाबाद के विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि शामिल रहे।

Jehanabad News: On National Press Day, the district administration said – journalism is the foundation of social reform

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News