मंगल, अप्रैल 7, 2026

Jehanabad News: वंशवाद में लिप्त एनडीए और महागठबंधन”— घोसी से जन सुराज प्रत्याशी प्रभात कुमार का आरोप

जहानाबाद घोसी विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रभात कुमार ने एनडीए और महागठबंधन पर वंशवाद को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिन दलों ने जनता के सामने परिवारवाद के खिलाफ बातें कही, वही दल आज सबसे अधिक वंशवाद में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं।

प्रभात कुमार ने दावा किया कि एनडीए में भी एक ही परिवार से तीन लोगों को टिकट दिया गया है, जो बताता है कि इन दलों की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। वहीं दूसरी ओर राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव की राजनीति तो पूरी तरह परिवारवाद आधारित रही है।

उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी वंशवाद और जातिवाद—दोनों के खिलाफ चुनाव लड़ रही है और जनता से पाँच वादे करती है जिन्हें उनकी सरकार बनने पर समयसीमा में पूरा किया जाएगा।

मोकामा की हिंसक घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रभात कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। लोकतंत्र में जनता के पास वोट सबसे बड़ा हथियार है और जनता हर गलत राजनीति का जवाब वोट से ही देती है।

घोसी विधानसभा की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक भाकपा माले के रामबली सिंह यादव जीत के बाद क्षेत्र में दिखे ही नहीं। जिसके चलते जनता में आक्रोश है और कई गांवों में उनके खिलाफ विरोध देखा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद प्रतिनिधि क्षेत्र में वापसी ही नहीं करते और उनकी समस्याएँ अनसुनी रह जाती हैं।

प्रभात कुमार ने कहा कि आज बिहार की जनता बदलाव के मूड में है, इसलिए ही जन सुराज पार्टी राज्य की 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और हर जगह मुकाबला दे रही है।

Jehanabad News: “NDA-Grand Alliance engaged in dynasty politics” – allegation by Jan Suraj candidate from Ghosi, Prabhat Kumar


AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News