जहानाबाद सदर अस्पताल स्थित जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान परिसर में प्रभारी सिविल सर्जन जहानाबाद डॉ. मीना कुमारी ने नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर जिले में अनु राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।
इस संबंध में यूनिसेफ के एसएमसी एवं जिला वैक्सीन मैनेजर ने दोपहर 1 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पोलियो टीकाकरण अभियान 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा। वहीं छूटे हुए बच्चों को 22 दिसंबर को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. मीना कुमारी ने बताया कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन संध्या समय समीक्षा बैठक सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही सभी नियुक्त पर्यवेक्षक अपनी-अपनी टीमों का नियमित निरीक्षण करेंगे।
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सह प्रभारी अधीक्षक सदर अस्पताल डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि जिले में जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके तहत जिले के कुल 2 लाख 14 हजार 650 घरों में रहने वाले 1 लाख 57 हजार 835 बच्चों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए 414 घर-घर टीमें एवं 75 ट्रांजिट टीमें लगाई गई हैं।
इस अवसर पर प्रभारी एसीएमओ जहानाबाद, संचारी रोग पदाधिकारी, गैर संचारी रोग पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सिकरिया, प्राचार्य जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान, अस्पताल प्रबंधक सदर अस्पताल, हेल्थ मैनेजर सिकरिया, सामुदायिक उत्प्रेरक सिकरिया, बीएमसी यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर सहित सदर अस्पताल एवं जिला प्रतिरक्षण कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।
Jehanabad News: National Pulse Polio Campaign begins in the district, in-charge Civil Surgeon administers two drops of dose to the newborn
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












