शनि, अप्रैल 11, 2026

Jehanabad News: वैश्य समाज की बैठक, सामाजिक मजबूती और राजनीति पर चर्चा

जहानाबाद शहर के टाउन हॉल में वैश्य समाज की बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज को मजबूत करने और राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समाज मूल रूप से व्यवसायी है और हमें व्यापार करना अच्छी तरह आता है। लेकिन तेज़ी से आगे बढ़ने और समाज को सशक्त बनाने के लिए सही नेतृत्व चुनना भी हमारी जिम्मेदारी है।

बैठक के दौरान राजनीतिक घटनाक्रम भी चर्चा का विषय बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को कथित गाली दिए जाने को लेकर जदयू नेता और विधान परिषद सदस्य ललन सराफ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे गाली-गलौज पर उतर आए हैं। “मां तो मां होती है, चाहे किसी की भी हो। मां को गाली देना बेहद निंदनीय है। तेजस्वी यादव की भी मां हैं, ऐसे शब्द किसी के लिए स्वीकार्य नहीं हो सकते,” उन्होंने कहा।

ललन सराफ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि 125 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को रोजगार देने वाली योजनाओं ने घर-घर में खुशहाली लाई है। वहीं जनसुरज प्रमुख प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सभाओं में भीड़ से ज़्यादा गाड़ियां होती हैं। उन्होंने शराबबंदी खत्म करने की बात कहकर महिलाओं का अपमान किया है।

सम्मेलन में टिकट की मांग पर भी चर्चा हुई। इस पर सराफ ने कहा कि जदयू तीन स्तरों पर सर्वे करती है और यदि वैश्य समाज का प्रत्याशी सर्वे में आगे रहता है तो उसे टिकट मिलने की पूरी संभावना है। हालांकि, अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही करेगा।

बैठक में वैश्य समाज के हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान सामाजिक एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी और समाज को सशक्त बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

Jehanabad News: Meeting of Vaishya community, discussion on social strength and politics

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News