जहानाबाद स्थानीय स्वामी सहजानंद सरस्वती महाविद्यालय में 19 से 21 फरवरी 2026 तक हाइब्रिड मोड में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बहु-विषयक अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दीपक कुमार ने की। बैठक में सेमिनार “सीमाओं से परे: तेजी से बदलती वैज्ञानिक दुनिया के लिए बहु-विषयक शिक्षा और अनुसंधान” के सफल आयोजन को लेकर अब तक की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान आईक्यूएसी के समन्वयक डॉ. विनोद कुमार राय, सेमिनार के आयोजन सचिव प्रो. प्रवीण दीपक सहित आयोजन से जुड़ी विभिन्न समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दीपक कुमार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 की भावना के अनुरूप बहु-विषयक शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी समितियों से समयबद्ध एवं समन्वित प्रयास सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि सेमिनार को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफल और प्रभावशाली बनाया जा सके। बैठक में बताया गया कि सेमिनार विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, मानविकी और प्रौद्योगिकी के समन्वय पर केंद्रित होगा। इसमें इंटीग्रेटिव साइंस, उभरती शैक्षिक तकनीक, वैश्विक स्वास्थ्य, पोषण और सतत विकास जैसे समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। देश-विदेश के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं, उद्योग विशेषज्ञों एवं छात्रों की सहभागिता से यह सेमिनार अकादमिक संवाद और अनुसंधान सहयोग को नई दिशा देगा। अंत में बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सेमिनार के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग और सक्रिय सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया।
Jehanabad News: Meeting concluded regarding preparations for the 3-day international seminar at Swami Sahajanand Saraswati College.
Author: Barun Kumar
I am Journalist covering News around Jehanabad and Bihar
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads












