जहानाबाद सोशल मीडिया पर अवैध हथियार (कट्टा) लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद शकूराबाद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 23 नवंबर 2025 की शाम सामने आए इस वायरल वीडियो में तीन युवक हथियार लहराते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि हमारे चैनल द्वारा नहीं की गई है। बावजूद इसके, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।
थाना प्रभारी अनद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के बाद विधि-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान यह वीडियो सामने आया। जांच में वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान पंडितपुर गांव निवासी तेजू कुमार, कौशल कुमार यादव और एक अन्य युवक के रूप में की गई। उसी आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी तेजू कुमार और कौशल कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक को भी हिरासत में ले लिया गया है। तीसरा आरोपी पुलिस पहुंचने से पहले फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी अपील की कि कोई भी संदिग्ध वीडियो या गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
फिलहाल, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हमारे चैनल द्वारा नहीं की गई है, लेकिन वीडियो के आधार पर शकूराबाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jehanabad News: Making a video of brandishing a pistol on social media proved costly: Shakurabad police arrested two youths, one absconding.
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












