जहानाबाद (बिहार): जन सुराज पार्टी के जिला कार्यालय, जिला कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विमल शर्मा ने की। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक की शुरुआत मीडिया बंधुओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस से हुई, जिसमें मुख्य रूप से जन सुराज पार्टी के संस्थापक और जन आंदोलन के सूत्रधार प्रशांत किशोर के आगामी आगमन को लेकर चर्चा की गई। प्रशांत किशोर के स्वागत और उनके कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं।
यह तय किया गया कि प्रशांत किशोर का अगला बड़ा जनसंवाद कार्यक्रम घोसी के खापुरा मोड़ मैदान में आयोजित किया जाएगा। बैठक में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के संभावित प्रत्याशियों और पदाधिकारियों ने मिलकर सभा को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की। सभी ने यह संकल्प लिया कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि कार्यक्रम जन उत्सव का रूप ले सके।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जन सुराज पार्टी का हर कदम जनता के हित में रहा है और जहानाबाद जिला में पार्टी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। पार्टी नेताओं ने बताया कि प्रशांत किशोर जहानाबाद की जनता से बेहद प्रसन्न हैं और वे यहां के लोगों के साथ सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनना चाहते हैं।
सूत्रों के अनुसार, प्रशांत किशोर ने स्वयं कहा है कि “जहानाबाद की जनता का प्यार और समर्थन अभूतपूर्व है, इसलिए मैं दोबारा जहानाबाद आना चाहता हूं।” इसी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता अब पूरी तरह तैयारी और जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष अवधेश पासवान, अनिल कुमार, महामंत्री रामबाबू पासवान, अभियान समिति संयोजक गंगासागर कुंज, जिला मुख्य प्रवक्ता रूपेश पंकज बिहारी, जिला युवा अध्यक्ष धीरज कुमार, अनुमंडल संगठन अध्यक्ष राजकुमार सिंह, अनुमंडल महासचिव मुकेश कुमार, नगर अनुमंडल अध्यक्षा आशा देवी, जिला महिला अध्यक्ष नाजनी परवीन, मखदुमपुर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार चंद्रवंशी, मखदुमपुर युवा अध्यक्ष नितिन मुकेश, घोसी प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार, हुलासगंज प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार, नगर अध्यक्ष विकास कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन इस संकल्प के साथ किया गया कि जहानाबाद में होने वाली आगामी जन सभा को पूर्ण रूप से सफल बनाना हर कार्यकर्ता की प्राथमिकता होगी, ताकि जन सुराज का संदेश हर घर तक पहुंच सके।
Jehanabad News: Jan Suraj Party’s district working committee meeting concludes, team busy preparing for Prashant Kishor’s arrival
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












