रवि, अप्रैल 12, 2026

Jehanabad News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, सड़क व पुल क्षतिग्रस्त – राहत व त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जहानाबाद जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा के नेतृत्व में मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान घोषी प्रखंड के मेटरा, भारथु, मोकम विगहा एवं बिजलीपुर गांवों की स्थिति का जायजा लिया गया। पाया गया कि मेटरा और मोकम विगहा गांवों की सड़क पूरी तरह बाधित हो गई है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीण कार्य विभाग को निर्देश दिया गया कि न्यूनतम स्तर पर पैदल आवाजाही सुनिश्चित की जाए तथा जल्द से जल्द सड़क को वाहनों के संचालन योग्य बनाया जाए।

ललसहिया पुल का एक पाया क्षतिग्रस्त पाया गया। इस स्थिति को देखते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने एवं क्रैश बैरियर लगाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग को दिया गया है।

इसी प्रकार बंधुगंज-भारथु मार्ग पर कई स्थानों पर फ्लैंक क्षतिग्रस्त हो गया है। इन्हें चिन्हित कर स्पष्ट मार्किंग कराने का आदेश दिया गया है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

मोदनगंज क्षेत्र में भी बाढ़ के कारण सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है। साथ ही पशुपालकों को भारी क्षति का सामना करना पड़ा है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार 27 अगस्त 2025 को अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी की उपस्थिति में पशुपालकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पशुपालकों को राहत पहुँचाने हेतु ठोस निर्णय लिए जाएंगे।

Jehanabad News: Inspection of flood affected areas, road and bridge damaged – instructions for relief and immediate action

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News