DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: पार्टी की अहम बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान और मतदाता पुनरीक्षण पर दिया गया जोर

जहानाबाद पार्टी कार्यालय, जहानाबाद में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रधान महासचिवों की एक अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें मुख्य रूप से सदस्यता अभियान और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को प्राथमिकता दी गई।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 15 अप्रैल 2025 तक सदस्यता अभियान को पूर्ण कर उसका प्रतिवेदन जिला कार्यालय को सौंपें। इसके साथ ही 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु कार्यकर्ताओं को हर बूथ स्तर पर युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए जहानाबाद सदर के माननीय विधायक श्री कुमार कृष्ण मोहन उर्फ उदय यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान और पुनरीक्षण कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए जोश और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “हर युवा और पात्र नागरिक तक पार्टी की विचारधारा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।”

इस बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारियों में शामिल थे:

  • जहानाबाद प्रखंड अध्यक्ष अरविंद चंद्रवंशी एवं प्रधान महासचिव अशोक यादव
  • काको प्रखंड अध्यक्ष रंजीत पासवान, प्रधान महासचिव अवधेश यादव
  • मखदुमपुर प्रखंड अध्यक्ष राज प्रेम यादव, प्रधान महासचिव उपेंद्र वर्मा
  • रतनी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद आलम, प्रधान महासचिव महेंद्र यादव
  • मोदनगंज प्रखंड अध्यक्ष मनजीत मालाकार
  • हुलासगंज प्रखंड अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह
  • युवा जिला अध्यक्ष कुमार उर्फ छोटू यादव
  • दलित जिला अध्यक्ष अनिल पासवान
    सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता

बैठक का माहौल संगठनात्मक ऊर्जा और प्रतिबद्धता से परिपूर्ण रहा और सभी ने संकल्प लिया कि आगामी दिनों में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य मजबूती से किया जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News