मंगल, अप्रैल 7, 2026

Jehanabad News: परसबीघा थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव में आग की घटना — दलान में सोए बुजुर्ग झुलसे, इलाज जारी

जहानाबाद जिले के परसबीघा थाना क्षेत्र के  गोदीहा गांव में सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के 85 वर्षीय बुजुर्ग राम बाबू यादव, पिता जीतन यादव, अपने दलान में सोए हुए थे, तभी दलान अचानक आग की चपेट में आ गया। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, राम बाबू यादव अपने खेत और मोटर की देखभाल के लिए दलान में ही रहते थे। दलान के आसपास कुछ आसामाजिक तत्व नशा किया करते थे, जिन्हें बुजुर्ग कई बार रोकते और समझाते थे, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आते थे।

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह भी कुछ लोग दलान के पास बैठकर नशा कर रहे थे। इसी दौरान संभवतः माचिस की तीली या किसी ज्वलनशील वस्तु से चिंगारी उठी, जो सूखे निवाड़ी और फूश से बने दलान में फैल गई। देखते ही देखते दलान आग की लपटों में घिर गया।

दलान में सोए हुए राम बाबू यादव को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका, और वे आग में बुरी तरह झुलस गए। दलान के अंदर रखे मोटर, खाने-पीने का सामान, कपड़े, बिस्तर, कुछ नकदी और अन्य वस्तुएं जलकर राख हो गईं।

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया और बुजुर्ग को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, घबराने की कोई बात नहीं है, बुजुर्ग की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उनके चेहरे और शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं।

स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आसपास नशा करने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है। फिलहाल अभी इस पर प्रशासन प्रतिक्रिया ना बाकी है प्रशासन की ओर से कहना है कि यह जांच का विषय है जांच के बाद ही इस पर कोई कार्रवाई की जाएगी

Jehanabad News: Fire incident in Gudiya village of Parsabigha police station area – Elderly man sleeping in the hallway got burnt, treatment continues

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News