रवि, अप्रैल 12, 2026

Jehanabad News: फौलादपुर गांव में खेत व नाली विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल — बुजुर्ग महिला पटना रेफर

जहानाबाद फौलादपुर गांव में खेत और नाली के निकासी विवाद को लेकर दो गोतिया पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला सहित एक लोग घायल हो गए। घायलों को पहले सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार गांव, गली एवं बस्ती क्षेत्रों में नाली, छठ जल निकासी और रास्ता विवाद को लेकर आए दिन तनाव और झगड़े जैसी स्थितियां पैदा होती रहती हैं। फौलादपुर में हुई यह घटना भी इसी प्रकार के विवाद का नतीजा बताई जा रही है। मामूली जमीन और नाली निकासी को लेकर दोनों पक्षों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते मारपीट हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन से लिखित शिकायत कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली और जल निकासी को लेकर कई गांवों में लंबे समय से समस्याएं हैं और यदि स्थानीय स्तर पर पंचायत प्रशासन, बीडीओ और नगर पंचायत  समय रहते ऐसी समस्याओं का समाधान करें तो इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सकती है।

फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jehanabad News: Fight over farm and drain dispute in Fauladpur village, two people injured – elderly woman referred to Patna

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News