मंगल, अप्रैल 7, 2026

Jehanabad News: व्यय प्रेक्षक गार्गी उमराव ने जहानाबाद में चुनाव व्यय नियंत्रण से जुड़ी टीमों का किया निरीक्षण

जहानाबाद बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन को लेकर जहानाबाद में व्यय प्रेक्षक गार्गी उमराव द्वारा  विभिन्न व्यय नियंत्रण से जुड़ी कोषांगों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया (MCMC), वीडियो अवलोकन टीम (VVT) तथा वीडियो निगरानी टीम (VST) कोषांगों के कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में व्यय प्रेक्षक ने सर्वप्रथम मीडिया कोषांग का दौरा किया। उन्होंने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से जानकारी ली कि टीवी चैनलों और समाचार पत्रों में प्रसारित/प्रकाशित प्रचार सामग्रियों की अनुश्रवण प्रक्रिया कैसे की जा रही है। साथ ही यह भी जाना कि पेड न्यूज एवं फेक न्यूज की पहचान और मूल्यांकन किस प्रकार किया जाएगा।

प्रेक्षक गार्गी उमराव ने मीडिया कोषांग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन एवं DAVP दर के अनुसार प्रचार सामग्रियों का आकलन कर नियमित रूप से व्यय कोषांग को रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, ताकि उसे शैडो रजिस्टर में दर्ज किया जा सके।

इसके बाद व्यय प्रेक्षक ने वीडियो निगरानी टीम (VST) कोषांग का निरीक्षण किया और नोडल पदाधिकारियों को निर्वाचन खर्च से संबंधित प्रपत्रों का संकलन, लेखा पंजी की जांच एवं अभ्यर्थियों की व्यय पंजी की समीक्षा ससमय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को प्रतिदिन का व्यय लेखा संधारित करने के लिए दी गई पंजी की नियमित जांच होनी चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर व्यय लेखा प्रेक्षक को तुरंत उपलब्ध कराई जाए।

प्रेक्षक ने यह भी निर्देश दिया कि बाजार दर के अनुसार टेबल, कुर्सी, लाउडस्पीकर, पोस्टर, बैनर, वाहन, ईंधन आदि सामग्रियों की दर सूची (Rate Chart) तैयार कर उसे रेडी रेकनर के रूप में उपलब्ध कराया जाए, ताकि व्यय जांच में पारदर्शिता बनी रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि अभ्यर्थियों के नामांकन के दिन से लेकर मतगणना और परिणाम घोषणा के बाद तक की अवधि में VST द्वारा प्राप्त वीडियो फुटेज की सहायता से व्यय की जाँच सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही वीडियोग्राफी कोषांग से बेहतर समन्वय बनाकर सभी टीमों के लिए विडियोग्राफर की व्यवस्था ससमय करने का निर्देश दिया गया।

अंत में, व्यय प्रेक्षक गार्गी उमराव ने सभी नोडल पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध एवं दक्षता पूर्वक करने का निर्देश दिया, ताकि निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे।

Jehanabad News: Expenditure Observer Gargi Umrao inspected teams related to election expenditure control in Jehanabad.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News