जहानाबाद: अब जिले के लोगों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना और भी आसान हो गया है। स्कॉट इलेक्ट्रोराइड कंपनी ने जहानाबाद में अपनी किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटियां लॉन्च कर दी हैं, जिनकी शुरुआती कीमत सिर्फ 50 हजार रुपये रखी गई है। कंपनी ने फिलहाल दो मॉडल — SL Pro और ZL Pro — बाजार में उतारे हैं, जो बजट से लेकर फीचर्स तक सभी मानकों पर खरे उतरते हैं।
1 यूनिट बिजली में 80 KM की रेंज
कंपनी के अनुसार, स्कूटी की सबसे बड़ी खासियत इसकी चार्जिंग क्षमता है। इसे फुल चार्ज करने में केवल 1 यूनिट बिजली की खपत होती है। एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर स्कूटी 80 किलोमीटर तक आसानी से चलती है। ऐसे में रोजाना ऑफिस या शहर के अंदर सफर करने वाले लोगों के लिए यह बेहतरीन विकल्प है। बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों के बीच यह स्कूटी जेब पर भी भारी नहीं पड़ती।
गांधी मैदान, जहानाबाद में शुरू हुई बिक्री
स्कॉट इलेक्ट्रोराइड की यह इलेक्ट्रिक स्कूटी फिलहाल गांधी मैदान स्थित स्वाद देसी रेस्टोरेंट में उपलब्ध है। यहां कंपनी ने अपना बिक्री व कार्यालय केंद्र स्थापित किया है, जहां ग्राहक सीधे जाकर स्कूटी की खरीदारी और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कंपनी की ओर से एक फ्री सर्विसिंग और उसके बाद एक पेड सर्विसिंग की सुविधा दी जा रही है, जिससे ग्राहकों को बाद में भी परेशानी न हो।
डीलरशिप से मिलेगा रोजगार का बड़ा मौका
कंपनी न केवल स्कूटी बेच रही है, बल्कि युवाओं को रोजगार का मौका भी प्रदान कर रही है। जहानाबाद के डीलर हिमांशु कश्यप ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन बाजार तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में इस स्कूटी की डीलरशिप लेने पर युवाओं को बेहतर बिजनेस अवसर मिल सकता है।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के दौर में यह एक स्थायी रोजगार का साधन बन सकता है। डीलरशिप लेने की प्रक्रिया बेहद आसान है, और इच्छुक लोग स्वदेशी फैमिली रेस्टोरेंट में आकर सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। कंपनी की ओर से डीलर्स को कॉर्पोरेट सपोर्ट भी दिया जाएगा।
पर्यावरण के साथ जेब को भी रखेगी सुरक्षित
इलेक्ट्रिक वाहन न केवल किफायती हैं बल्कि पर्यावरण के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। बढ़ते प्रदूषण के बीच ऐसी स्कूटियां स्वच्छ और हरित बिहार बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम हैं।
हिमांशु कश्यप के अनुसार, यह स्कूटी छोटे परिवारों और रोज ऑफिस जाने वालों के लिए बेहद आरामदायक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गाड़ी का टेस्ट राइड जरूर लें और इसके फीचर्स का अनुभव स्वयं करें।
जल्द बढ़ेगा नेटवर्क
वर्तमान में कंपनी पटना, जहानाबाद और अरवल में सक्रिय है। बिहार के अन्य जिलों में भी आउटलेट और सर्विस सेंटर खोलने की तैयारी चल रही है।
Jehanabad News: Electric scooters available for just 50,000, sales have begun – low cost, high mileage guaranteed
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












