जहानाबाद गांधी मैदान में जिला स्तरीय मशाल 2024 खेल खोज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने किया।
इस अवसर पर डीएम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। हमारी अपेक्षा है कि जिले के खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं।”
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 523 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतिभागी एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी और साइक्लिंग जैसे खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे। खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह आयोजन स्थल पर देखते ही बन रहा था।
प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। खिलाड़ियों के लिए भोजन, विश्राम स्थल और मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है। खेलों के संचालन हेतु 40 से अधिक खेल तकनीकी विशेषज्ञ और शारीरिक शिक्षक नियुक्त किए गए हैं।
डीएम के निर्देश पर प्रखंड स्तर से टीमों को लाने और ले जाने के लिए प्रभारी भी तैनात किए गए हैं। प्रतियोगिता की तिथियां 19 से 21 अगस्त निर्धारित की गई हैं।
उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा पूनम कुमारी ने बताया कि मशाल 2024 का आयोजन खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं शिक्षा विभाग, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में कराया जा रहा है।
जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय मशाल 2024 प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में खेल पदाधिकारी, प्रशिक्षक, शिक्षक और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Jehanabad News: District level torch 2024: Sports search competition started in Jehanabad, 523 players will show their skills.
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












