शनि, अप्रैल 11, 2026

Jehanabad News: “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

जहानाबाद, समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” को लेकर जिला जल एवं स्वच्छता समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं समन्वयक मौजूद रहे।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले इस विशेष अभियान में सभी पदाधिकारी एवं कर्मी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गतिविधि का दस्तावेजीकरण कर IMIS पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। साथ ही नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रखंड एवं पंचायत स्तर की सभी गतिविधियों की अनुश्रवण कर उनकी सफलता सुनिश्चित की जाए।

उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति के मार्गदर्शन में DRDA निदेशक डॉ. रोहित कुमार मिश्र ने अभियान की मुख्य गतिविधियों की जानकारी साझा की। इसमें पांच प्रमुख अवयव शामिल हैं—

  1. गंदे एवं ब्लैक स्पॉट स्थलों की पहचान कर उनकी सफाई।
  2. सामुदायिक, संस्थागत एवं बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान।
  3. पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर स्वच्छता कर्मियों व नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर।
  4. दशहरा पूजा पंडालों में जीरो वेस्ट एवं इको-फ्रेंडली आयोजन।
  5. लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, हाथ धोने की आदत विकसित करना और कचरे का वैज्ञानिक निपटान।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि परस्पर सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी से ही अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील की कि वे इसे जन-आंदोलन का स्वरूप दें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वच्छता का लाभ मिल सके।

बैठक में सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी, ICDS जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जीविका परियोजना प्रबंधक, नमामि गंगे परियोजना पदाधिकारी, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के जिला सलाहकार सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और समन्वयक मौजूद रहे।

Jehanabad News: District level meeting concluded for the successful implementation of “Swachhata Hi Seva Abhiyan 2025”

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News