जहानाबाद जिला कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष इस्तियाक आज़म की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान का शुभारंभ किया गया। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी से नियुक्त पर्यवेक्षक नीतू वर्मा तथा प्रदेश कांग्रेस से नियुक्त पर्यवेक्षक विष्णाथ यादव और विजय प्रताप शामिल हुए। इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नीतू वर्मा ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के निर्देश पर बिहार में संगठन को मजबूत करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिले में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए पंचायत, प्रखंड और जिला कमिटी को सक्रिय और सशक्त बनाया जाएगा। अभियान के तहत सभी जाति, धर्म, युवा और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। जहां भी संगठन कमजोर पाया जाएगा, वहां उच्च कमिटी द्वारा समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारी दी जाएगी। पर्यवेक्षकों ने बताया कि वे सभी प्रखंडों में बैठक कर संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव लेंगी। साथ ही जहानाबाद के कार्यकर्ताओं की आवाज और सुझाव शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। बैठक में जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रो. भूषण कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राम प्रवेश ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष खलील अंसारी, हरि नारायण द्विवेदी, कन्हैया शर्मा, कविता कुमारी, चंद्रिका मंडल, वसीमुल हक, रुस्तम, प्रो. योगेंद्र यादव, अयूब अंसारी, संजीव शर्मा, अशोक प्रियदर्शी, तबरेज आलम, नवीन शर्मा, कामरान हुसैन, मनोज कुमार, पशुराम बिंद, संजय यादव, सूरज यादव, आबिद माजिद इराकी, सुरेंद्र कुमार सिंह, चितरंजन सिंह, बिरेंद्र कुमार, राकेश शर्मा, शशिकांत, सरवर सलीम, दुर्गेश पांडे, अंबिका यादव, उमर आजाद, सुबोध शर्मा, विकास कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jehanabad News: District Congress Committee meeting, organization creation campaign launched
Author: Barun Kumar
I am Journalist covering News around Jehanabad and Bihar
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads












