रवि, अप्रैल 12, 2026

Jehanabad News: बेरोजगार युवाओं के बीच टूल किट और स्टडी किट का वितरण

जहानाबाद श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय, जहानाबाद की ओर से टूल किट एवं स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 19 अगस्त 2025 को श्याम नगर स्थित जिला नियोजनालय परिसर में किया गया।

इस अवसर पर मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित 23 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु संबंधित ट्रेड का टूल किट और वार्षिक पारिवारिक आय ₹3 लाख से कम वाले नियोजनालय में निबंधित 31 अभ्यर्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए स्टडी किट (पुस्तकें) निःशुल्क प्रदान की गई।

किट का वितरण उप निदेशक (नियोजन) पटना प्रमंडल, पटना तथा जिला नियोजन पदाधिकारी, जहानाबाद सुश्री आकृति कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि—

  • टूल किट स्वरोजगार की दिशा में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा।
  • स्टडी किट प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक होगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को सरकारी नौकरी की तैयारी में लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय की ओर से ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे और पात्र अभ्यर्थियों को निःशुल्क टूल किट एवं स्टडी किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला नियोजनालय, जहानाबाद कार्यालय में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।

Jehanabad News: Distribution of tool kits and study kits among unemployed youth

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News