सोम, अप्रैल 6, 2026

Jehanabad News: शिक्षा का नया केंद्र बना डिजायर पब्लिक स्कूल, भव्य समारोह में हुआ शुभारंभ

जहानाबाद शहर के इमलिया मोड़ स्थित डिजायर पब्लिक स्कूल का विधिवत और भव्य शुभारंभ किया गया। विद्यालय का उद्घाटन पूर्व सांसद डॉ. जगदीश शर्मा एवं वर्तमान राजद विधायक राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के संस्थापक, प्राचार्य, शिक्षाविद एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के निदेशक कौशलेन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने जानकारी दी कि डिजायर पब्लिक स्कूल की यह तीसरी शाखा है। इससे पूर्व पटना स्थित डिजायर पब्लिक स्कूल एवं सोनवां स्थित द डिजायर पब्लिक स्कूल सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। यह विद्यालय सीबीएसई बोर्ड से नर्सरी से 12वीं कक्षा तक मान्यता प्राप्त है।

निदेशक कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि बच्चे भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डॉ. जगदीश शर्मा ने विद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि डिजायर पब्लिक स्कूल की तीसरी शाखा का शुभारंभ पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुँच बढ़ाना एक सराहनीय पहल है। एक ही परिसर में नर्सरी से 12वीं तक की सुविधा अभिभावकों और बच्चों—दोनों के लिए बड़ी राहत है। सीबीएसई पैटर्न से अभिभावकों का विश्वास और मजबूत होगा।

वहीं वर्तमान विधायक राहुल कुमार ने कहा कि जहानाबाद में इस तरह के आधुनिक शिक्षण संस्थानों का खुलना अत्यंत प्रसन्नता की बात है। इससे स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की गुणवत्ता, अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं।

इस अवसर पर जेडीयू नेता एवं समाजसेवी निरंजन केशव प्रिंस ने भी विद्यालय के फाउंडर एवं उनके परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज अधिकांश निजी विद्यालयों में अधिक फीस को लेकर अभिभावक परेशान रहते हैं, इसलिए उनकी अपेक्षा है कि डिजायर पब्लिक स्कूल की फीस सामान्य लोगों की पहुँच के भीतर रखी जाए।

विद्यालय के शुभारंभ के साथ ही यह संदेश भी गया कि अब जहानाबाद के बच्चों के सपनों को पंख देने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा घर के पास ही उपलब्ध है। एक सुरक्षित, अनुशासित और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण में पढ़ाई कर बच्चे आत्मविश्वासी बनेंगे और अपने भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करेंगे।

Jehanabad News: Desire Public School becomes new centre of education, inaugurated in a grand ceremony

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News