मंगल, अप्रैल 7, 2026

Jehanabad News: संवैधानिक कर्तव्य मजबूत लोकतंत्र की नींव: डॉ. एस. के. सुनील

जहानाबाद संस्कार भारती जिला शाखा, जहानाबाद द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. एस. के. सुनील ने की।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील ने कहा कि “संवैधानिक कर्तव्य ही मजबूत लोकतंत्र की नींव हैं। संविधान हमारा स्वाभिमान है। जब नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हैं, तभी समाज में समान अधिकारों की स्थापना संभव होती है।”

इस मौके पर संविधान निर्माताओं — बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सहित सभी सहयोगियों को नमन किया गया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के महान नेताओं सरदार वल्लभभाई पटेल, बिरसा मुंडा और महात्मा गांधी के योगदान को भी याद किया गया।

वहीं, मुख्य वक्ता डॉ. मानसी सिंह ने कहा कि “हमारे देश ने हमें बहुत कुछ दिया है। संविधान निर्माताओं द्वारा देखे गए सपनों को साकार करना हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।”

कार्यक्रम का संचालन जिले के वरिष्ठ साहित्यकार संतोष श्रीवास्तव ने किया। संगोष्ठी की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूलभूत सिद्धांतों एवं नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों को स्मरण कराते हुए की गई।

कार्यक्रम में संस्कार भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही, जिनमें प्रमुख रूप से —
उपाध्यक्ष अमित कुणाल, मंत्री बीरेंद्र सिंह राणा, प्रचार विभाग संयोजक बरुण कुमार, लोक कला संयोजक सावित्री सुमन, कला विभाग संयोजक अमित कुमार, गौतम परासर, निशांत कुमार, रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव राज किशोर शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार सत्येंद्र कुमार पाठक, रक्त वीरांगना ममता प्रिया सहित शहर के अनेक साहित्यकार, साहित्य प्रेमी, समाजसेवी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।

Jehanabad News: Constitutional duties are the foundation of a strong democracy: Dr. S.K. Sunil

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News