जहानाबाद जिले के कल्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव में होली पर्व के तुरंत बाद दो पड़ोसी परिवारों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए Patna Medical College and Hospital (PMCH) रेफर किया गया है। पहले पक्ष का कहना है कि होली की रात कुछ लोग नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहे थे। उनके अनुसार उन्होंने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी और शांतिपूर्वक त्योहार मनाकर घर चले गए। सुबह घर के पीछे बच्चों द्वारा शौच करने को लेकर विवाद शुरू हुआ। जब उन्होंने इसका विरोध किया और जानकारी लेने की कोशिश की, तो दूसरे पक्ष ने बात को बढ़ाते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लगभग पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल रीना कुमारी और किरण कुमारी को बेहतर इलाज के लिए PMCH पटना भेजा गया है, जबकि फेकन मिश्र और शांति देवी सहित अन्य का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
दूसरे पक्ष का कहना है कि दोनों परिवार आपस में रिश्तेदारी (गोटिया) में आते हैं, लेकिन आपसी संबंध अच्छे नहीं हैं। उनके अनुसार उनके घर का 2-3 साल का बच्चा नाली में शौच कर दिया था, जिस पर पहले पक्ष के लोगों ने बच्चे को डांटते हुए मारपीट की और भगा दिया।
बच्चे के रोते हुए घर पहुंचने पर परिजनों ने जब इस पर आपत्ति जताई, तो पहले पक्ष ने तवे से हमला कर दिया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई, जिसमें दूसरे पक्ष के भी पांच लोग घायल हो गए।
घायलों में तनुज देवी, कौशल्या देवी, वृंदा बिंद, श्याम सुंदर बिंद और राम गुंजन बिंद शामिल हैं। एक महिला ने खुद को गर्भवती बताते हुए गंभीर चोट लगने की बात कही है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला जांच का विषय है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि विवाद का वास्तविक कारण क्या था और किस पक्ष की गलती रही। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Jehanabad News: Bloody clashes after Holi, several injured – two critical
Author: Barun Kumar
I am Journalist covering News around Jehanabad and Bihar
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













