जहानाबाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन आज पटना से गया जाते समय जहानाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पत्रकारों से भी बातचीत की।
मगध जीतने का बनाया रणनीति
शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि मगध क्षेत्र में बीजेपी और एनडीए अब तक पूरी मजबूती से कब्जा नहीं जमा पाए थे, लेकिन इस बार पार्टी ने पूरी रणनीति बना ली है। उन्होंने विश्वास जताया कि मगध की सभी सीटों पर एनडीए उम्मीदवार विजयी होंगे।
उन्होंने कहा, “जहानाबाद की तीनों विधानसभा सीटों पर एनडीए के ही उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे और जनता उन्हें जीताकर भेजेगी।”
विपक्ष पर साधा निशाना
पत्रकारों से बातचीत में शाहनवाज़ हुसैन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्राओं को “ठगी यात्रा” और “असफल यात्रा” करार दिया।
उन्होंने कहा, “विपक्ष के पास न कोई मुद्दा है, न कोई विकल्प। जनता उनके राज और उनकी नाकामियों को अच्छी तरह याद रखती है। बिहार की जनता अब भी 2005 से पहले का दौर नहीं भूली है।”
जनता का भरोसा एनडीए के साथ
बीजेपी नेता ने कहा कि एनडीए की नीतियों और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं से जनता संतुष्ट है और इस बार मगध क्षेत्र पूरी तरह एनडीए के पक्ष में वोट करेगा।
Jehanabad News: BJP leader Shahnawaz Hussain reached Jehanabad, said – NDA will win in Magadh this time
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











