शनि, अप्रैल 11, 2026

Jehanabad News : सेरथुआ ओवरब्रिज के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार घायल, एक की हालत गंभीर।

जहानाबाद में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सेरथुआ ओवरब्रिज के पास का है, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक जहानाबाद से अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज गति स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत हाईवे एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को सदर अस्पताल, जहानाबाद पहुंचाया।
घायलों की पहचान मखदुमपुर थाना क्षेत्र के निवासी अंकित कुमार (मुरगियाचक) और अनुज कुमार (मेन ढिबरा) के रूप में की गई है। डॉक्टरों ने अंकित कुमार की हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया, जबकि अनुज कुमार की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है और उनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार स्कॉर्पियो की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि जहानाबाद में हाईवे बनने के बाद से सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाना और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी इसके प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। अक्सर देखा जा रहा है कि चारपहिया वाहन चालक तेज गति से ओवरटेक करते हैं, जिससे बाइक सवारों को गंभीर जोखिम का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो वाहन चालक सीट बेल्ट का पालन कर रहे हैं और न ही बाइक सवार हेलमेट पहन रहे हैं, जिससे हादसों की गंभीरता और बढ़ जाती है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल, पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है।

Jehanabad News: Bike rider injured after being hit by Scorpio near Serthuva Overbridge, one in critical condition.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News