जहानाबाद जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को एनएच-22 पर टेहटा थाना क्षेत्र स्थित मीरा बिगहा हाल्ट के पास एक मोटरसाइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मीरा बिगहा निवासी गुड्डू यादव मोटरसाइकिल से अपने घर से जहानाबाद की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे मीरा बिगहा हाल्ट के पास पहुंचे, तेज रफ्तार के कारण अचानक संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़े। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें सदर अस्पताल, जहानाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनके पैर में फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है और एक्स-रे के लिए भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक सुदय यादव अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल-चाल जाना। उन्होंने बताया कि गुड्डू यादव खतरे से बाहर हैं, लेकिन चोटों को देखते हुए उचित इलाज की आवश्यकता है।
स्थानीय लोगों की तत्परता और समय पर अस्पताल पहुंचाने से बड़ा हादसा टल गया।
Jehanabad News: Bike accident on NH-22, injured treated at Sadar Hospital; Former MLA Suday Yadav arrives to inquire about his condition
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












