जहानाबाद में स्कूली शिक्षा और प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए अतुल्यम् एकेडमी तेजी से विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच अपनी पहचान बना रहा है। यह संस्थान सैनिक स्कूल, नेतरहाट, नवोदय विद्यालय, सिमुलतल्ला आवासीय विद्यालय और रामकृष्ण मिशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी का एक विश्वसनीय केंद्र बनकर उभरा है।
एकेडमी में प्री-नर्सरी (Pre-NC), नर्सरी (NC), एलकेजी, यूकेजी से लेकर कक्षा 1 से 6 तक के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण ट्यूशन की सुविधा उपलब्ध है। संस्थान का मुख्य उद्देश्य बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रारंभ से ही तैयार करना है। संस्थान की विशेषताओं में पूरे पाठ्यक्रम को क्रमबद्ध तरीके से पूरा कराना, सभी विषयों के अनुभवी शिक्षकों द्वारा पढ़ाई, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान और नियमित साप्ताहिक एवं मासिक टेस्ट शामिल हैं। प्रत्येक बैच में सीमित संख्या में छात्रों को रखा जाता है, जिससे हर बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जा सके। इसके अलावा, बच्चों को घर से लाने और छोड़ने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे अभिभावकों को काफी सहूलियत मिलती है। एकेडमी में कर्सिव राइटिंग (Cursive Writing) पर विशेष फोकस दिया जाता है, जिससे बच्चों की लेखन क्षमता और प्रस्तुति कौशल में सुधार होता है। संस्थान के निदेशक नरोट्टम मिश्रा के नेतृत्व में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जाती है। उन्होंने बताया कि एकेडमी का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना और उन्हें अनुशासन के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है।
अतुल्यम् एकेडमी, सर गणेश दत्त नगर, नाला रोड, राजाबाजार, जहानाबाद में स्थित है। वर्तमान में नए सत्र के लिए नामांकन शुरू हो चुका है। इच्छुक अभिभावक अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7992399286 एवं 8789252730 पर संपर्क कर सकते हैं।












