जहानाबाद में बिहार सरकार के मंत्रियों के आगमन से राजनीतिक हलचल तेज हो गई। बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह तथा गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान जिले में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने इंदु कश्यप के आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। मंत्रियों के आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी और फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इंदु कश्यप ने अंगवस्त्र भेंट कर दोनों मंत्रियों का अभिनंदन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे, जिससे पूरा माहौल उत्साह और राजनीतिक जोश से भर गया। मीडिया से बातचीत करते हुए पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि सरकार आम जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा पहले से व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस वर्ष राज्य के किसी भी हिस्से में पेयजल संकट उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जहानाबाद जिले में संभावित जल संकट को देखते हुए विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त चापाकलों की मरम्मत, पानी के टैंकर की व्यवस्था तथा पाइपलाइन दुरुस्ती जैसे कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
वहीं गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने सरकार की विकास नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों, युवाओं और आम जनता के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने संगठन की मजबूती और विकास कार्यों को गति देने पर भी जोर दिया।
इस दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने मंत्रियों के दौरे को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया। मंत्रियों के इस दौरे को लेकर जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
Jehanabad News: Arrival of ministers, appreciation of government schemes and development works
Author: Barun Kumar
I am Journalist covering News around Jehanabad and Bihar
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













