अरिस्टो कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं उद्योगपति उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया
जहानाबाद। फल्गु नदी में आई बाढ़ से प्रभावित लाचार और पीड़ित परिवारों के बीच अरिस्टो फार्मा ने राहत सामग्री का वितरण किया। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं उद्योगपति उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रभावित गांवों में पहुंची CSR टीम
अरिस्टो फार्मा की CSR टीम ने जहानाबाद जिले के मेटरा, गिरधरपुर, तुलसीपुर, बिजलीपुर, मुकीमपुर और भारथु गांवों में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची बनाकर सामग्री वितरित की। इस दौरान करीब 700 पैकेट जरूरतमंदों के बीच बांटे गए।
राहत सामग्री में शामिल रहीं आवश्यक वस्तुएं
कंपनी द्वारा तैयार राहत सामग्री में चावल, आटा, दाल, तेल, बिस्किट और पीने का पानी समेत अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। इन सामग्रियों को प्राथमिकता के आधार पर उन परिवारों को दिया गया, जिनके घर बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए थे या जिनके पास खाने-पीने की पर्याप्त सुविधा नहीं थी।
मानवता की मिसाल
अरिस्टो फार्मा के CSR एक्जीक्यूटिव अनुराग गुंजन ने कहा कि कठिन समय में समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना हर संस्थान का कर्तव्य है। बाढ़ से पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाकर अरिस्टो फार्मा ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि आगे भी कंपनी अपने MD सर के निर्देश में समाज सेवा के लिए तत्पर रहेगी।
क्या बोले पूर्व मुखिया पति
इस मौके पर भारथू पंचायत के पूर्व मुखिया पति मधुसूदन शर्मा ने कहा कि भयावह बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। इसी को देखते हुए अरिस्टो फार्मा के MD भोला बाबू से बात की गई, जिसके बाद उन्होंने 700 से 800 पैकेट राहत सामग्री भेजी। CSR टीम ने इसे गांव-गांव जाकर बांटा है।
ग्रामीणों ने जताया आभार
राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों ने कंपनी और भोला बाबू के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह का सहयोग मिलता रहेगा।
Jehanabad News: Aristo Pharma provided relief to the families affected by the flood in Falgu river
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












