मंगल, अप्रैल 7, 2026

Jehanabad News: शुरू हुआ ‘अनंम अल्ट्रासाउंड सेंटर’अत्याधुनिक मशीन, अनुभवी डॉक्टर और किफायती दरों के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की सौगात

जहानाबाद के उल्टा मोड़ स्थित सब्जी मंडी के पास ‘अनंम अल्ट्रासाउंड सेंटर’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह केंद्र मरीजों को बेहतर, स्पष्ट और सटीक अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जहानाबाद के विधायक राहुल शर्मा थे। सेंटर का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि “यह एक बेहतर शुरुआत है, जो जहानाबाद के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेगी। सेंटर का लोकेशन भी काफी सुगम है—जिससे ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को बड़ी सुविधा मिलेगी।”
विधायक ने संचालक गोलू को शुभकामनाएं देते हुए यह भी कहा कि “गरीब और गर्भवती महिलाओं के लिए दी जा रही रियायती सुविधा सराहनीय है। रिपोर्ट की गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए—यही एक अच्छे अल्ट्रासाउंड सेंटर की पहचान है।”

सेंटर के संचालक ने बताया कि यहां अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाई गई हैं, जिनकी फिल्म क्वालिटी उच्च स्तरीय है। इससे डॉक्टरों को बीमारी को पहचानने में अधिक सटीकता मिलेगी और मरीजों को विश्वसनीय रिपोर्ट प्राप्त होगी।

केंद्र में अनुभवी डॉक्टरों की टीम तैनात है, साथ ही महिलाओं की सुविधा के लिए महिला डॉक्टर भी उपलब्ध रहेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले जरूरतमंद एवं गरीब मरीजों के लिए विशेष रियायती दरों पर जांच की व्यवस्था की गई है।

संचालक ने यह भी बताया कि मरीजों को कम समय में रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी, साथ ही साफ-सुथरे और आरामदायक माहौल के साथ सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।

‘अनंम अल्ट्रासाउंड सेंटर’ का उद्देश्य जहानाबाद और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर, विश्वसनीय और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Jehanabad News: ‘Annam Ultrasound Centre’ opens, offering better healthcare with state-of-the-art machines, experienced doctors and affordable rates

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News