DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: लापता बच्चों की तलाश को लेकर आक्रोश मार्च, परिजनों का प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Jehanabad News: लापता बच्चों की तलाश को लेकर आक्रोश मार्च, परिजनों का प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
IMG_20250920_180620

जहानाबाद जिले में बीते कई महीनों से लापता बच्चों की बरामदगी न होने से आक्रोशित परिजनों ने  सड़क पर उतरकर विरोध मार्च निकाला। अपनों की सलामती की चिंता से बेहाल परिजन लगातार नेताओं, अधिकारियों और प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है। इसी निराशा और गुस्से ने आज आक्रोश मार्च का रूप ले लिया।

मार्च की शुरुआत काको मोड़ से हुई, जो अरवल मोड़ होते हुए शहीद चौक (डीएम कार्यालय के पास) पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। मार्च का नेतृत्व संजय कुमार यादव ने किया। उन्होंने कहा— “अगर गुमशुदा बच्चा किसी मंत्री का होता तो पूरा प्रशासन उसे खोजने में लग जाता। लेकिन गरीब का बच्चा गुम हो जाए तो कोई गंभीरता नहीं दिखाता।”

Digital Women Trust

बताया गया कि अक्षय कुमार नामक बच्चा पिछले 3 महीने से लापता है, वहीं 13 वर्षीय धर्मवीर कुमार करीब 9 महीने से घर से गायब है। दोनों बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे।

परिजनों का कहना है कि बच्चों के न मिलने से उनकी रातों की नींद उड़ चुकी है। वे हर दरवाजे पर मदद की गुहार लगा रहे हैं और बच्चों की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खोजबीन में प्रगति नहीं हुई तो वे लगातार प्रदर्शन करेंगे और यहां तक कि आमरण अनशन पर बैठने को भी मजबूर होंगे।

आक्रोशित भीड़ ने प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिलहाल, पुलिस ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि खोजबीन जारी है और कोई सुराग मिलते ही सूचना दी जाएगी। हालांकि अब तक किसी भी वरिष्ठ अधिकारी की इस मामले में औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Jehanabad News: Anger march held to find missing children, family members accuse administration of negligence

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़