जहानाबाद। बिहार राज्य आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका संघ (CITU से सम्बद्ध) की जिला शाखा के बैनर तले आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने डीएम ऑफिस गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जुटीं और नारेबाजी करते हुए अपनी 6 सूत्री मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। संघ की जिलाध्यक्ष वीणा कुमारी ने कहा कि आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका लंबे समय से शोषण का शिकार हो रही हैं। उन्होंने कहा—
- FRS की अनिवार्यता खत्म की जाए
- मानदेय में बढ़ोतरी हो
- समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित हो
- कार्य से मनमाने तरीके से हटाने पर रोक लगे
- सुरक्षा की गारंटी मिले
इन्हीं प्रमुख मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है।
सरकार को चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
कई अतिरिक्त कामों का बोझ
सेविकाओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें आंगनवाड़ी कार्य के साथ-साथ चुनाव में ड्यूटी, BLO का कार्य, MDM से जुड़े काम सहित कई जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। “इतना बोझ आखिर कैसे सहन करें,” यह सवाल उन्होंने सरकार के सामने रखा।
इस दौरान संघ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाएं मौजूद रहीं और सरकार से तुरंत मांगें पूरी करने की अपील की।
Jehanabad News: Anganwadi worker-assistant staged a strong protest, warned the government regarding 6 point demands
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












