मंगल, अप्रैल 7, 2026

Jehanabad News: भारत स्काउट- गाइड का 75वां स्थापना दिवस — हर मतदाता का एक वोट लोकतंत्र की ताकत

जहानाबाद। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान से पहले मतदाता जागरूकता को लेकर जिलेभर में अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में काको स्थित कायनात इंटरनेशनल स्कूल में भारत स्काउट और गाइड का 75वां स्थापना दिवस मनाया गया, जहां लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु “एक वोट – एक जिम्मेदारी” का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति मताधिकार है। बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान हेतु 11 नवंबर को हर मतदाता बूथ पहुंचे — यही लक्ष्य लेकर स्काउट-गाइड जहानाबाद द्वारा स्वीप अभियान के तहत लगातार जनसंपर्क, संवाद और जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

भारत स्काउट-गाइड के उपाध्यक्ष व स्कूल के संस्थापक शकील अहमद काकवी ने कहा कि स्काउट-गाइड सदस्य वार्ड और पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत करा रहे हैं और “मतदान फिर जलपान” का संदेश समाज तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बिहार राज्य निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। स्थापना दिवस पर स्कूल परिसर में क्रिकेट के जरिए युवाओं को भी मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

वहीं कंपनी कमांडर खुशी कुमारी ने जानकारी दी कि जागरूकता अभियान 9 नवंबर तक लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी सहभागिता निभाते हुए मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त बना सकें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड कैडेट्स, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया और ज्यादा से ज्यादा मतदान की शपथ ली।

Jehanabad News: 75th Foundation Day of Bharat Scouts and Guides – One vote for every voter is the power of democracy

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News