मंगल, अप्रैल 7, 2026

Jehanabad News: सर्दी में धूप सेंक रहे ग्रामीणों के बीच अचानक दिखा 7 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी

जहानाबाद: हुलासगंज प्रखंड स्थित बिहटा महादलित टोले में सोमवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीण सर्दी में धूप का आनंद ले रहे थे और अचानक पास की झाड़ियों से करीब 7 फीट लंबा अजगर निकल आया। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

ग्रामीणों ने बताया कि नदी किनारे बसे इस छोटे से टोले में महादलित परिवार रहते हैं। रोज़ की तरह लोग घरों के बाहर धूप सेंक रहे थे कि तभी एक अजीब सी हरकत नजर आई। जब कुछ लोग नजदीक पहुंचे तो पता चला कि वह एक विशालकाय अजगर है। अचानक हुए इस घटनाक्रम से माहौल में दहशत फैल गई और थोड़ी ही देर में भीड़ जमा हो गई।

लाठी-डंडे की मदद से सुरक्षित नदी में छोड़ा गया अजगर
स्थिति को संभालते हुए कुछ ग्रामीण साहस दिखाते हुए लाठी-डंडे लेकर आगे बढ़े। बिना किसी नुकसान पहुँचाए, ग्रामीणों ने सावधानीपूर्वक अजगर को काबू में किया और उसे पास ही बहने वाली फल्गु नदी के किनारे सुरक्षित छोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना था कि यह अजगर अभी पूरी तरह बड़ा नहीं हुआ है, लेकिन खतरा पैदा कर सकता था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाना कानून के खिलाफ है, इसलिए सभी ने मिलकर उसे सुरक्षित नदी की तराई में छोड़ दिया। हालांकि घटना के बाद भी ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

नदी किनारे रहने की मजबूरी, वन्यजीवों का खतरा बना रहता है
ग्रामीणों का कहना है कि फल्गु नदी के किनारे बसे होने के कारण यहां अक्सर जंगली जीव-जन्तु भटक कर आ जाते हैं। इससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है।

Jehanabad News: 7 feet dragon among the sunbathing stones in the earth, created a stir – Sitara

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News