DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद न्यायिक पदाधिकारी अधिवक्ता व न्यायालय कर्मियों ने लिया नशा मुक्त जीवन का शपथ

Jehanabad judicial officers, advocates and court personnel took oath of drug free life

नशीले पदार्थों का सेवन देश और समाज के लिए अभिशाप

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर व्यवहार न्यायालय में किया गया समारोह का आयोजन

जहानाबाद वर्तमान समय मे समाज के लोगों में नशीली दवाओ एवं मादक पदार्थों का सेवन करना एक आदत बन गया है जो देश और समाज के लिए अभिशाप है । साथ हीं देश और समाज के बेहतर भविष्य के लिए बहुत हीं चिंता जनक है। उपरोक्त बातें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अनिंदिता सिंह ने कही। उन्होंने कहा की नशा समाज को दीमक की तरह खोखला बना रहा है।

नशा सेवन से ना सिर्फ शारीरिक एवं मानसिक क्षति होती है बल्कि धन का भी नुकसान होता है। नशा सेवन करने वालों का सिर्फ पारिवारिक जीवन हीं बरबाद नहीं होता है बल्कि सामाजिक जीवन को भी दूषित करता है। इसका असर आने वाले पीढियों पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि नशीली दवा के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी को रोकने के लिए आज नालसा के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। स्थानीय व्यवहार न्यायालय में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अनिंदिता सिंह ने उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारी अधिवक्ता एवं व्यवहार न्यायालय कर्मियों को तंबाकू शराब एवं अन्य मादक पदार्थों का त्याग करने व उसके उपयोग से विरत रहने की शपथ दिलाई। साथ ही इसको लेकर आम लोगों में जागरूकता फैलाने का भी आह्वान किया।

समारोह में मोतिस सिंह कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, जावेद अहमद खान राकेश कुमार वर्मा राजेश कुमार प्रथम, पुष्पम कुमार झा, रश्मि, राजेश पांडे, कुमार कौशल किशोर, निहारिका, विशाल कुमार सभी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रणजीत कुमार ,प्रेरणा सिंह मुंसिफ, अनीश कुमार ,कुमारी डिंपी , अंकित राजन ,आलोक कुमार सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विनय कुमार सिंह एडीएम जिला विधिक संघ के अध्यक्ष गिरजानंदन प्रसाद लीगल एड डिफेंस काउंसिल अजीत कुमार ,राजीव कुमार बैजनाथ पैनल अधिवक्ता रमेश प्रसाद अपर लोक अभियोजक विजय कुमार मिश्र न्यायालय प्रबंधक पूजा व्यवहार न्यायालय के लिपिक पंकज प्रसाद अनिता कुमारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी मनोज कुमार दास मिथिलेश कुमार दीनानाथ कुमार सुजीत कुमार संतोष कुमार सिंह पर विदेश स्वयंसेवक पूनम कुमारी संतोष कुमार अरुण कुमार सिंह विमल कुमार सीता कुमारी पूजा कुमारी बाबू साहेब कुमार उपस्थित थे ।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News