
जहानाबाद स्वयं सेवी संस्थान ज्योति द्वारा संचालित पी.पी. एम. किड्स स्कूल सर गणेश दत्त नगर राजा बाजार जहानाबाद में मतदाता जागरुकता अभियान का कार्यक्रम किया गया। विद्यालय के प्राचार्या नीतू कुमारी द्वारा लोक सभा 2024 के 1 जून को होने वाला मतदान को प्रमुख कार्य बताते हुए अपील किया है कि सभी लोगों को मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होगा। साथ- हि-साथ अपने मनपसंद उम्मीदवार को चयन करने से देश में अच्छी सरकार बनेगी जो देश के विकास में योगदान देगी। इस अवसर पे भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी उन्होंने महिलाओं के विकास एवं सामान्य की रक्षा हेतु प्रत्येक मतदाताओं का प्रथम कर्तव्य बताई। ईस अवसर पर रंगोली बनाकर मतदान करने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में विद्या शर्मा,राधिका शर्मा,जिया शेक,दर्खशा निशात एवं अन्य भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












