DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद तेरह लोगो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज।

जहानाबाद बिजली विभाग इन दिनों बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रखा है। विभाग के मीटर बाईपास कर  चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल ने तेरह लोगो को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है।
इस आशय की जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले केश्याम नगर, बिशुनगंज,नया टोला, मखदूमपुर, गोवर्धन बिगहा,बदहर, चंदई, सीतलगढ़ आदि जगहों पर मीटर बाईपास जाँच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए तेरह लोगो को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगो मे राजेश प्रसाद पर 46361 चंचला देवी पर 81494 मो रिंकू पर 25354 मो असलम पर 21410 संजय कुमार पर 20592 सावित्री देवी पर 55194 सुरेश केवट पर 166199 रामबाबू पासवान पर 26637 विष्णुकांत कुमार पर 17002 नीतिश कुमार पर 9822 मोउनुल हक पर 23062 एवं जितेंद्र कुमार पर 63060 रूपए का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए संबंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है। इस छापेमारी अभियान में कनीय विद्युत अभियंता ज्योति प्रकाश पटेल,रौशन जमाल,अजीत कुमार,मनीष कुमार सहित अन्य विद्युतकर्मी शामिल थे।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News