
जहानाबाद बिजली विभाग इन दिनों बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रखा है। विभाग के मीटर बाईपास कर चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल ने पन्द्रह लोगो को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के बिजलीपुर,अलुआ बिगहा,महाबलीपुर, निमिया बिगहा एवं खेतान लेंन में मीटर बाईपास कर चोरी से बिजली का उपयोग करते हुए पंद्रह लोगो को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगो मे राजेन्द्र यादव पर 50260 कामेश्वर यादव पर 10599 अशोक कुमार पर 17025 ऊषा देवी पर 4640 बालमिंतर देवी पर 6162 रूबी देवी पर 15720 कुसुम देवी पर 13371 पुष्पा देवी पर 24939 रामानुज प्रसाद पर 19258 गणेश प्रसाद पर 31644 मुंद्रिका प्रसाद पर 14781 राजेन्द्र यादव पर 68442 सुग्रीव यादव पर 29339 विवेकानंद सिंह पर 165960 एवं बच्ची देवी पर 198569 रूपए का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए संबंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है। इस छापेमारी अभियान में सहायक विधुत अभियंता रंजीत कुमार प्रमोद कुमार निराला कनीय विद्युत अभियंता अजीत कुमार, शैलेश कुमार,अनिता कुमारी सहित अन्य विद्युतकर्मी शामिल थे।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












