DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला जज ने न्यायिक पदाधिकारी के साथ की बैठक

Jehanabad District judge holds meeting with judicial officer regarding success of National Lok Adalat

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2024 में आयोजित होने वाले प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मार्च 2024 को लेकर डॉ राकेश कुमार सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद ने अपने प्रकोष्ठ में न्यायिक पदाधिकारी के साथ की बैठक।

जिला जज ने न्यायिक पदाधिकारी से कहा कि ज्यादा से ज्यादा मामलों को चिन्हित किया जाए एवं चिन्हित मामलों में पक्षकारों को नोटिस निर्गत कर तामिला सुनिश्चित करने हेतु भेजी जाए एवं मामले के प्री- सीटिंग पर विशेष रूप से ध्यान देना है प्री- सिटिंग के माध्यम से त्वरित रूप से मामला निष्पादन होने से आम जनों को काफी सहायता मिलती है एवं ज्यादा मुकदमा भी निष्पादित होता है। जिला जज ने विशेष रूप से न्यायिक दंडाधिकारी को रुचि लेकर सुलहनीय अपराधिक मामला को निष्पादन करने के लिए पहल करने को कहा आगे उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रगति को लेकर पुनः अगले सप्ताह बैठक की जाएगी
प्राधिकार सचिव रंजीत कुमार ने बतलाया कि वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मार्च 2024 का आयोजन को लेकर तैयारी की जा रही है लंबित मामलों में ज्यादा से ज्यादा नोटिस निर्गत करने हेतु अनुरोध पत्र एवं पारा विधिक स्वयंसेवक की प्रति नियुक्ति की जा रही है।

इस बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मोतिश कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंदिता सिंह, जावेद अहमद खान, राजेश कुमार वर्मा, पुष्पम कुमार झा, राकेश कुमार , रेश्मि, कुमार कौशल किशोर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विकास झा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमरजीत कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अदिति कुमारी, प्रधान दंडाधिकारी किशोर न्यायालय निवेदिता कुमारी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अनीश कुमार सुश्री कुमारी डिंपी आलोक कुमार वैभव कुमार, उपस्थित थे

यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान से शुरू हुआ BJP का मिशन 2024, पीएम मोदी दो दिनों के दौरे पर पहुंचेंगे राजस्थान

यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News