DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद भाई ने भाई को मारपीट कर किया बुरी तरह से घायल।

जहानाबाद – मामूली सी बिवाद को लेकर भाई ने भाई को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर देने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि मामूली सी बिवाद को लेकर बड़े भाई को छोटे भाई तथा पत्नी ने मिलकर लाठी डंडे से बेरहमी से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायलावस्था में ग्रामीणों ने तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार कल्पा थाना क्षेत्र के महाबदा निवासी अखिलेश यादव को घरेलू बिवाद के कारण छोटे भाई तथा पत्नी ने मिलकर लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे सर में चोट लगते ही गिर पड़ा तथा सर से खून निकलने के फलस्वरूप अखिलेश बेहोश हो गया, जिसे जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज जारी है। फिलहाल चिकित्सक ने ख़तरे से बाहर बताया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News