DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद जमीनी बिवाद को लेकर भाई ने भाई को बुरी तरह किया घायल,पी एम सी एच में तोड़ा दम

Jehanabad: Brother badly injures brother over land dispute, dies in PMCH

भाई ने किया भाई की हत्या।

रतनी – शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चिकसौरा में भाई का भाई बना दुश्मन।भाई ने भाई को मारकर बुरी तरह किया घायल, पी एम सी एच में ‌इलाज के क्रम में मौत हो गई। बताया जाता है कि शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चिकसौरा निवासी साधुशरण सिंह और देवचरण सिंह,वकील सिंह, कामेश्वर सिंह तथा गुड्डू सिंह सभी सहोदर भाई है। जिसमें साधुशरण सिंह सभी भाईयों से अलग हो कर अपना जीवन यापन कर रहा था। बीते 22/6 को जमीनी बिवाद को लेकर झगड़ा तथा मारपीट की घटना साधुशरण सिंह तथा अन्य भाईयों के बीच हुई थी। तथा दोनों पक्षों के तरफ से थाना में आवेदन दिया गया था। वही मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई है। वही पुनः बीते 23/6 को साधुशरण , एवं पुत्रो को देवचरण, वकील, कौलेशवर तथा गुड्डू ने मिलकर मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। साधुशरण‌ एवं घायलावस्था में सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया जहां गम्भीर स्थिति को देखते हुए सभी को पी एम सी एच रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में साधुशरण की मौत हो गई। वही थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि बीते 22/6 को हुई मारपीट में दोनों पक्षों से दिए गए आवेदन के आलोक में दोनो पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई थी। वही उन्होंने बताया कि चुकी साधुशरण की इलाज के क्रम में मौत हो जाने की सुचना पर कारवाई प्रारंभ कर दी गई है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News